फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का भी 28 करोड़ भुगतान दबाए बैठी हैं चीनी मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चीनी मिलों की मनमानी से रिटायर्ड कर्मचारी ही परेशान नहीं हैं, गन्ना किसान भी इस दंश को बराबर झेल रहे हैं। जिले की दो चीनी मिलों ने पेराई सत्र के छह महीने बाद भी किसानों का 28 करोड़ रुपया नहीं दिया है। ऐसे में किसान परेशान हैं, उनके जरूरी काम भुगतान न मिलने से अटके हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में दो चीनी मिल हैं। इनमें एक दि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर और दूसरी यदु शुगर मिल बिसौली में है। दोनों चीनी मिलों पर जिले के किसान अपना गन्ना डालते हैं। इस सत्र में दि किसान सहकारी चीनी मिल 20 नवंबर 2020 से शुरू हुई थी जो अप्रैल के पहले सप्ताह में बंद हो गई। वहीं यदु शुगर मिल मार्च के अंतिम सप्ताह के आसपास बंद हुई थी। ऐसे में चीनी मिलों के द्वारा गन्ना किसानों को संपूर्ण भुगतान मिल बंद होने के 14 दिन के अंदर हर हाल में कर देना था। शासन की नीतियों को दरकिनार कर दोनों चीनी मिलों ने गन्ना किसानों का आज तक पूरा भुगतान नहीं किया है। इसकी वजह से गन्ना किसानों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें