फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे ढाई घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दिसौलीगंज और गौटिया के बीच रविवार रात एक शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान करीब चार किमी तक वाहनों की लाइनें लगी रहीं, जिसमें फंसे लोग खासे परेशानी रहे। खास बात यह कि सूचना देने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यात्रियों को परेशान देख आसपास के ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व होने से रविवार को सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या काफी ज्यादा थी। रविवार रात करीब नौ बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दिसौलीगंज व गौटिया के बीच शीशम का एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ गिरते समय उधर से कोई वाहन नहीं गुजरा। पेड़ गिरने के बाद मुरादाबाद - फर्रुखाबाद हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। शुरुआती दौर में लोग पेड़ हटाने और अपने वाहन निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन पेड़ ज्यादा विशाल होने से सफल नहीं हो सके। कुछ लोगों ने हाईवे जाम होने की सूचना पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करके दी। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी या थाने वाले मौके पर नहीं पहुंचे। इससे हाईवे पर जाम करीब चार किमी तक पहुंच गया। जाम में रक्षाबंधन मनाने जा रहे लोग भी शामिल थे। रात में करीब 11 बजे तक जाम नहीं खुला तो गर्मी की वजह से बेहाल लोग वाहनों से निकलकर सड़क पर आकर बैठ गए।
इधर, नजदीकी गांवों के लोगों को हाईवे पर शीशम का पेड़ गिरने से लंबा जाम लगने का पता चला तो तमाम ग्रामीण कुल्हाड़ी और आरी लेकर मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने कुछ ही देर में पेड़ काटकर सड़क से हटा दिया। कुछ लोगों ने जल्दबाजी के चक्कर में आड़े तिरछे वाहन फंसा दिए थे। इस कारण हाईवे से पेड़ हटने के बाद जाम खुलने में करीब आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन

भूख और प्यास से तड़पते रहे यात्री
रक्षाबंधन का दिन होने से जाम में फंसे राहगीरों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा थे। हाईवे पर जिस जगह जाम लगा वहां आसपास खाने और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। जाम रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे तक रहा। इस बीच जाम में फंसे लोग भूख और प्यास से परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें