फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, ईओ को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने शहर के लावेला चौक से रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें। प्रत्येक दुकान में सूखे, गीले कूड़े के लिए दो कूड़ेदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कोई भी दुकानदार यदि करेगा तो अधिक से अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सड़क पर गंदगी व नाली चोक देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे हुए लोगों से उनका हालचाल जाना। ईओ से कहा कि किसी भी यात्री को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। रात्रि में घूमकर देखें कि कोई भी व्यक्ति रोडवेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, अन्य जगहों पर रात्रि में खुले स्थानों पर सोते मिलने पर उन्हें तत्काल आश्रय गृह में रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें