फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र के साथ शास्त्र पर समान अधिकार से होगा समाज का उत्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। क्षत्रिय महासभा एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शस्त्र पूजन समारोह एवं दशहरा सभा का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। महासभा के मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके बाद शस्त्रों का पूजन किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से सभा में पहुंचे क्षत्रियजनों का तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के पश्चात महाराणा प्रताप चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि वर्तमान संदर्भों में भगवान राम के आदर्शों पर चलकर हम देश, समाज और स्वयं का भला कर सकते हैं। आज समाज में नकारात्मक शक्तियों के प्रभावी होने का एकमात्र कारण यह है कि हमने राम के आदर्शों को जीवन में नहीं उतारा है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन समारोह व दशहरा सभा में हम यह भी संकल्प लें कि शस्त्र का प्रयोग सदैव अन्याय और अनाचार के विरुद्ध करेंगे। शस्त्र के साथ शास्त्र पर भी समान अधिकार से समाज का उत्थान होगा।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आवश्यक है कि समाज शैक्षिक रूप से समृद्ध बने, आर्थिक समृद्धि के लिए स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो। कुरीतियों से दूर रहें। व्यसनों का त्याग करें। कार्यक्रम में उमेश सिंह राठौर, डॉ. वीपी सिंह सोलंकी, डॉ. वीरेश कुमार सिह, अमृतपाल सिंह, अवनीश कुमार सिंह, आलोक सिंह चौहान, सुखवीर सिंह भदौरिया, प्रमोद कुमार सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें