हनुमान जी का शृंगार : बिल्सी के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम और संकट मोचन दरबार में भक्तों की ओर से हनुमान जी का शृंगार सुबह आठ बजे किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा : बिल्सी नगर में तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी पार्क से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए सम्राट अशोक चौक अंबियापुर तक सुबह साढ़े नौ बजे से निकाली जाएगी।
जागरूकता रैली : राजकीय महिला महाविद्यालय में जागरूकता रैली सुबह 10 बजे से।
भंडारा : ग्राम मुसिया नगला में ग्राम देवी मंदिर पर भंडारा अपराह्न दो बजे से।
शिव विवाह : बिल्सी के मोहल्ला पांच स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विवाह शाम चार बजे से।