ब्लूमिंगडेल स्कूल में चल रहे समर कैंप में तैराकी में रुचि रखने वाले बच्चों को तैराकी के समय क्या-क्या ध्यान रखा जाए? इसके बारे में बताया गया। साथ ही बालिकाओं को नृत्य के गुर सिखाए गए।
प्रशिक्षक अमिता शर्मा एवं रीनालाल ने आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया। शिप्रा रस्तोगी, कृति उपाध्याय ने मेहंदी एवं रंगोली का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने कहा कि शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य मनोरंजनात्मक ढंग से बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों की योग्यता को परख कर उन्हें आगे बढने का मौका दिया जा सकता है, जो उनकी लक्ष्य प्राप्ति में भी सहायक है। निदेशक ज्योति मेंहदीरता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरता, अनीजा धमीजा, ईशान मेंहदीरता कैंप में मौजूद रहे।