फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने किया पंच और किक का अभ्यास

Thu, 21 May 2015 07:23 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे समर कैंप में बालिकाओं ने पंच और किक का किया अभ्यास। कैंप में स्कूल के बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश के निर्देशन में चल रहे कैंप में प्रभारी विपिन सक्सेना और शिप्रा अरोरा ने कहा कि कैंप के माध्यम से बच्चे नई क्रियाओं को बड़ी उत्सुकता से सीख रहे हैं। ताइक्वाडों प्रभारी शीर्षा वार्ष्णेय और कुलदीप साहू ने कहा कि बच्चों में आत्मरक्षा के गुर सिखाने में यह कला बेहद लोकप्रिय है। छात्राएं भी बड़े मन से पंच और किक का अभ्यास कर रही हैं। कैंप में मुख्यरूप से मोहम्मद नकी, मनजीत खन्ना, रीतिका गुलाटी, शुभि गुप्ता, पारुल साहू, गुंजन वैश्य आदि का योगदान रहा। कैंप प्रभारी विपिन सक्सेना ने बताया कि अंतिम दिन 29 मई को बच्चे फनसिटी और वाटर पार्क भी घूमने को जाएंगे। कैंप में विदेशी डांस स्टाइल के साथ-साथ कैसियो एवं गिटार की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें