फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिता के पास सो रहा था बेटा, रात में उठा ले गई मां, सुबह चारपाई पर मिली मासूम की लाश

Tue, 23 Jul 2024 01:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में छह साल के बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मां के पास सो रहा था। सुबह चारपाई पर मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े बच्चे के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मां के पास सो रहा छह साल का कुलदीप मंगलवार सुबह चारपाई पर मृत मिला। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। बच्चे के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह पता चल सकेगी। 

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी मोहित की शादी करीब 14 साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र के असमय रफतपुर निवासी प्रीती के साथ हुआ है। उनके बड़ी बेटी मोहिनी, कौशल बेटा व सबसे छोटा बेटा कुलदीप छह साल का था। पांच साल से प्रीती का दिमाग का इलाज चल रहा है। बच्चों व पति पर वह कई बार हमलावर हो चुकी है। परिवार के लोग उससे बचकर रहते हैं। 

विज्ञापन


रात एक बजे बेटे को उठा ले गई थी मां 
सोमवार रात को खाना खाकर कुलदीप पिता मोहित के पास सो गया। रात करीब एक बजे प्रीती बच्चे को उठाकर ले गई। मंगलवार सुबह चारपाई पर उसका शव पड़ा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पिता का कहना है कि मारते हुए किसी ने नहीं देखा है। बच्चे का गला सूजा हुआ है। इससे गला दवाकर हत्या की आशंका है। मां के अलावा अन्य और कोई नहीं था।

विज्ञापन

रविवार रात पति पर कर चुकी है हमला
पति मोहित ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे अचानक पत्नी ने डंडे से हमला कर दिया। डंडा छीन लिया लेकिन बड़े-बड़े नाखूनों से लहूलुहान कर दिया। घर में रहने वाले अन्य लोगों पर भी प्रीति हमला कर चुकी है। परिवार के लोग उससे बचकर ही रहते आ रहे हैं। जब उसके दिमाग में आता है तो लाठी डंडे निकाल लेती है। मोहल्ले की ही महिलाओं पर भी वह लाठी डंडे से हमला कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें