फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेंशन और सम्मान निधि का झांसा देकर तीन लोगों से ठग लिए 10.5 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में लैपटाॅप लेकर बाइक से पहुंचे ठग ने पेंशन और सम्मान निधि दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों के खाते से 10,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार दोपहर एक युवक बाइक लेकर उनके गांव में पहुंचा। उसने ग्रामीणों को बताया कि जिन लोगों के शौचालय नहीं बने हैं, पेंशन नहीं आ रही है या सम्मान निधि नहीं मिल रही है, वे अपना आधार कार्ड ले आएं। उनका ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाएगा। यह सुनकर ग्रामीण खुश हुए। उन्हें लगा कि शायद इस व्यक्ति को सरकार की तरफ से भेजा गया है।
इसके बाद युवक मेज पर अपना लैपटॉप खोलकर बैठा गया। वहीं उसने फिंगर स्कैनर लगा लिया। इस दौरान गांव के राजाराम ने बताया कि उन्हें शौचालय के रुपये नहीं मिले है। युवक ने उनका आधार कार्ड मंगा लिया और यह कहकर अंगूठा लगवा लिया कि अब उनका शौचालय के लिए आवेदन हो गया है। इसी तरह युवक ने शौचालय के नाम पर कुसुम पत्नी पन्नालाल और सुमन पत्नी सत्यपाल का भी आधार कार्ड लेकर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद युवक गांव से चला गया।
विज्ञापन

युवक के जाने के बाद राजाराम के मोबाइल पर 6000, कुसुम के मोबाइल पर 500 और सुमन के मोबाइल पर 4000 रुपये खाते से निकलने का मेसेज आया। तीनों के खाते में इतने ही रुपये जमा थे। उनकी सूचना पर गांव के कुछ लोग युवक को ढूंढते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। ठगी के शिकार लोगों ने थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
ऐसे बनाया ठगी का शिकार
डिजिटलाइजेशन के दौर में अधिकतर लोगों के खाते आधार कार्ड से अटैच हैं। अब तो यह सुविधा भी हो गई है कि ग्रामीण किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना अंगूठा लगाकर रुपये निकाल सकते हैं। बाइक सवार युवक ने इसी का फायदा उठाया और अंगूठा लगवाकर उनके रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर उनका खाता खाली कर दिया।

ये रखें सावधानियां
- अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं।
- किसी भी व्यक्ति को अपना आधार कार्ड न दें।
- अनजान व्यक्ति के कहने पर अंगूठा न लगाएं।
- किसी जनसेवा केंद्र पर ही जाकर आवेदन करें।
- ठगी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- गांव में ऐसे व्यक्ति पहुंचे तो तुरंत थाना पुलिस को सूचना दें।
-
- अंगूठा लगवाकर रुपये निकालने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। गांव में जो भी व्यक्ति पहुंचे, पहले उसके बारे में छानबीन करें या फिर किसी जनसेवा केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। - विनोद कुमार वर्धन, प्रभारी साइबर थाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें