फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएचसी का हेल्थ एटीएम कमरे में बदं, एडी हेल्थ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने सोमवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। हेल्थ एटीएम कमरे में कैद मिला। इसके अलावा वार्ड में पंखा नहीं था।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंची उप निदेशक डॉ. रंजना अग्रवाल ने चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की। मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया गया। उनका फोकस हेल्थ एटीएम को लेकर रहा। हेल्थ एटीएम कमरे में रखा बताए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि हेल्थ एटीएम को शुरू कराने में जो भी दिक्कत आ रही है, उसे इसी सप्ताह दूर कराके व्यवस्था सुचारू कराई जाए। वार्ड के पास गंदगी पाए जाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने इमरजेंसी, कोल्ड चेन रूम और कोल्ड रूम देखा। कोल्ड रूम में उन्हें कूलर नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी तरह की दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। वह करीब दो घंटे तक परिसर में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें