बदायूं। यातायात माह के समापन पर शुक्रवार सुबह दस बजे से एआरटीओ कार्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी देहात केके सरोज ने कहा कि हादसों में कमी लाने के लिए हर व्यक्ति का जागरूक होना आवश्यक है। चालान कोई विकल्प नहीं है।
एक से 31 जनवरी तक मनाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन शुक्रवार को परिवहन निगम द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी देहात केके सरोज ने मौजूद चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
एआरटीओ ने बताया कि जनवरी में अभियान के दौरान संभागीय परिवहन निगम द्वारा कुल 598 वाहनों का चालान कर 56 वाहनों को सीज किया गया। इनसे 23.96 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया है।
कार्यक्रम में चालकों का जिला अस्पताल की स्वास्थ्य टीम द्वारा नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसमें 45 चालकों का नेत्र परीक्षण, 41 की मधुमेह की जांच एवं 47 चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ अमरीश कुमार, राम वचन गुप्ता, समाजसेवी ध्रुवदेव गुप्ता के अलावा बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान इतने हुए चालान
अभियान के तहत हेल्मेट का प्रयोग न करने के अभियोग में 262, ओवर स्पीडिंग के अभियोग में 137, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने के अभियोग में 75, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने 21, रांग साइड के अभियोग में 43, बिना फिटनेस के अभियोग में 22, बिना बीमा के अभियोग में 39, ओवरलोडिंग के अभियोग में 16, वाहन पर रिफ्लेक्टर न लगे होने के अभियोग में 06 एवं ड्रंक एंड ड्राइविंग के अभियोग में चार लोगों के चालान किए गए हैं।
एआरटीओ परिसर में यातायात माह के समापन पर स्वास्थ्य परिक्षण कराते एआरटीओ अंबरीश कुमार।स्रोत-एआरट