फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में चल रहा बिना लाइसेंस का मेडिकल स्टोर पकड़ा

Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औषधि विभाग ने एक नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा है। यहां से करीब 1.50 लाख रुपये की दवाइयां बरामद हुई हैं। विभिन्न कंपनियों की 110 प्रकार की दवाइयों को बिना लाइसेंस के नर्सिंगहोम में मेडिकल स्टोर खोलकर बेचा जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस के मीरा सराय में एक नर्सिंग होम में चल रहे मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने गुरुवार को टीम के साथ छापामारी की। मेडिकल संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। विभाग ने पड़ताल की तो पता चला कि मेडिकल का संचालन बिना लाइसेंस के हो रहा है। यहां से 110 प्रकार की विभिन्न कंपनियों की दवाइयां जब्त कर ली गईं। बरामद दवाइयों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार की ओर से सिविल लाइंस थाने में नर्सिंगहोम संचालक डॉ. सुमन और वार्ड ब्वाय पवन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। बरामद दवाइयों को पुलिस ने सील कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइसेंस मेडिकल पर कड़ी कार्रवाई
बदायूं। ड्रग इंस्पेक्टर पवन कुमार ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस मेडिकल का संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह समझते हैं कि नर्सिंगहोम में बिना लाइसेंस के मेडिकल का संचालन किया जा सकता है। जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी नर्सिंगहोम में बिना लाइसेंस मेडिकल का संचालन नहीं हो सकता। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें