बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को पत्नी से विवाद के बाद ससुरालियों के धमकाने पर युवक चमन के फंदे से लटककर जान देने के मामले में पिता ने तहरीर देकर बहू मीना, उसके भाई लालू, जुगेंद्र और चचिया ससुर ओमकार और पांच अज्ञात (कुल नौ) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पातरचौहा निवासी पिता चंद्रकेश ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे चमन और उसकी पत्नी मीना में शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद होने लगा था। 23 सितंबर को विवाद होने के बाद उन्होंने मीना के मायके वालों को फोन कर शिकायत की थी। इसके बाद उन लोगों ने घर आकर चमन को धमकाया था। इसके बाद 25 सितंबर को चमन ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।