फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसडीओ, जेई समेत 6 पर गैर गैरइरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़िया (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धिमरपुरा में 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार रात बिजली विभाग एसडीओ, जेई समेत 6 बिजली कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी रक्षपाल ने बताया कि उनका पुत्र अरविन्द कुमार 17 अप्रैल की सुबह लाइनमैन ज्ञानेंद्र शाक्य के कहने पर पूर्व लाइनमैन यसवीर के साथ लाइन ठीक करने गया था। आरोप है कि उसे यह कहकर पोल पर चढ़ाया गया कि शटडाउन हो चुका है, जबकि लाइन चालू थी। पोल पर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले अरविन्द का संबंधित कर्मचारियों से विवाद हुआ था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी के चलते घटना को साजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शव उतारने में भी लापरवाही सामने आई। मौके पर पहुंचे एक अन्य लाइनमैन को भी करंट लग गया, जिसने किसी तरह कूदकर जान बचाई। करीब छह घंटे बाद शव नीचे उतारा जा सका।
परिजनों ने आरोप लगाया कि शटडाउन कागजों में दिखाया गया, लेकिन संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं मिले। इंस्पेक्टर वजीरगंज सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एसडीओ सौरभ सैनी, जेई जितेंद्र, एसएसओ मोहित व मनोज, लाइनमैन ज्ञानेंद्र और पूर्व लाइनमैन जसवीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गमगीन माहौल में हुआ अरविंद का अंतिम संस्कार
रेहड़िया। बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मारे गए अरविंद का गांव धिमरपुरा में रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसकी मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। उसके अंतिम संस्कार में गांव के तमाम लोगों ने शामिल होकर उसे श्रद्धांजलि दी।
उसके परिवार को शोक से उबरने में लंबा समय लगेगा। गांव में घटना को लेकर चर्चा जारी है, वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर गांव वालों में गुस्सा है। मृतक के चचेरे भाई नन्हें ने कहा है कि वह थाने जाकर थाने में बिजली निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ तहरीर दे आए हैं। संवाद



धिमरपुरा समेत दो गांवों में 34 घंटों से बिजली गुल

रेहड़िया। शुक्रवार सुबह बिजली लाइन पर काम कर रहे धिमरपुरा के निवासी अरविंद की मौत के बाद उसके गांव में शुक्रवार की सुबह से बिजली गुल पड़ी है। साथ ही पड़ोस के गांव भटानी में भी तभी से बिजली गुल है। बिजली निगम के किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है। गांव वालों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से सभी परेशान हैं। बिजली निगम के अधिकारी उनके साथ अभी भी बुरा व्यवहार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें