बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘त्रिवेणी-2026’ का द्वितीय एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी और सचिव गौरव रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्राओं ने रंगोली, मेहंदी, आर्ट एवं क्राफ्ट, फैंसी ड्रेस, नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में अदिति पटेल ने प्रथम, अनामिका व प्रियंका ने द्वितीय और रश्मि व महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी में अदिति पटेल ने प्रथम, महविश ने द्वितीय और सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आर्ट एवं क्राफ्ट में रश्मि प्रथम, अनमता द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वेदांशी प्रथम, वैष्णवी सेंगर द्वितीय और गौरी तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में स्नेहा (एकल) और दीक्षा-काजल (युगल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छात्रा में अपार क्षमता है। जरूरत है उसे पहचानने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. शिल्पी तोमर ने किया।