वजीरगंज। ग्राम पुसगवा में कहासुनी के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर युवक की पत्नी और पुत्रों को पीट दिया। मोबाइल फोन भी तोड़ने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम पुसगवा निवासी बलराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आठ नवंबर की शाम करीब सात बजे उनके पुत्रों के बीच कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मोनू सिंह, कल्लू सिंह और पुष्पेंद्र सिंह हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनकी पत्नी व पुत्रों के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर वह घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कराई जा रही है। संवाद