कादरचौक। सोपाली की मौत की वजह भले ही स्पष्ट नहीं हो सकी हो, लेकिन पुलिस ने हत्या की धारा में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
भाई रामप्रकाश ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि भाई सोपाली कश्यप (35) पुत्र रुस्तम मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बुधवार रात आठ बजे वह बाजार से लौटकर आया। पत्नी उसको खाना लेकर आई। भाई खाना खा रहा था कि गांव के ही संजू का भाई अजयपाल घर आया और बुलाकर ले गया।
खेत पर संजू के साथ नेम सिंह व लाल सिंह मिले। उन्होंने खेत में मजदूरी करने को कहा तो भाई ने मना कर दिया। इसी बात पर चारों ने उसको पीटकर मार दिया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा तो गांव में अफरातफरी मच गई। सैकड़ों लोग परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।