फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डिवाइडर पर चढ़ी कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
मुजरिया के बदायूं -मेरठ हाइवे पर डिवाइडर पर चढ़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
मुजरिया। बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर दिल्ली की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। कोल्हाई में हुई घटना के दौरान उसमें सवार लोग कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसमें से सात खाली प्लास्टिक की कैन बरामद की हैं। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोल्हाई में बीती रात घटना होने पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में देखा तो कोई भी नहीं था। केवल आगे पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को सड़क से किनारे कराया। कार की डिग्गी से पुलिस ने सात प्लास्टिक की खाली कैन बरामद की हैं। कैन से किसी केमिकल की गंध आ रही थी। सुबह पुलिस ने कार को थाना परिसर में खड़ी कराया। आसपास के लोगों से पुलिस को जानकारी मिली कि रात में हुई घटना के दौरान कार में सवार लोग छोड़कर एक दूसरी पिकअप से भाग गए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोल्हाई के पास क्षतिग्रस्त कार संदिग्ध परिस्थिति में मिली है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मुजरिया के बदायूं -मेरठ हाइवे पर डिवाइडर पर चढ़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें