फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेहटा चैलेंजर्स ने अहमदगंज स्टार को चार रनों से हराया

विज्ञापन
जगतपाल को मैन ऑफ द मैच देते लालमन कोहली। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बेहटा चैलेंजर्स और अहमदगंज स्टार के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा चैलेंजर्स ने अहमदगंज स्टार टीम को चार रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

यहां सबसे पहले अहमदगंज स्टार के कप्तान सुबनेश यादव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए बेहटा चैलेंजर्स ने की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। इसमें कप्तान चंदू ने 20, जगतपाल ने 20, विजय और संजय ने पांच-पांच, अंकुर ने सात रन बनाए। वहीं अहमदगंज स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुबनेश ने तीन, उपनेश, केशव ने एक-एक और वास्तव ने दो विकेट लिए। उसके बाद अहमदगंज स्टार की टीम ने 79 रन का लक्ष्य का पीछा करती हुई मैदान पर उतरी। उनकी टीम 74 रनों पर ही ढेर हो गई। इसमें सुबनेश ने पांच, केशव ने 34, अमन ने चार, सचिन ने 11 बनाए। बेहटा चैलेंजर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकुर और शिवम ने दो-दो, जगतपाल तीन, कप्तान चंदू और ध्रुव एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा चैलेंजर्स टीम को चार रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले उप कप्तान जगतपाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, ठाकुरदास कोहली, समोद पूरी, ईशू मिश्रा, देवा गुप्ता, लालमन कोहली, सुमित गुप्ता, कन्हैया गुप्ता,सोनू पूरी, शेरा सिंह, बालकिशन गुप्ता, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें