फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज स्टैंड पर बसों से लग रहा जाम

विज्ञापन
रोडवेज चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दूसरे डिपो की बसें स्टैंड तक न पहुंचकर सड़क पर ही खड़ी होकर यात्री बैठा रहे हैं। इससे सुबह से लेकर रात तक रोडवेज, लावेला स्टैंड, आंबेडकर पार्क और पुलिस लाइन तक जाम लगा रहा है। बस चालकों पर कार्रवाई के अभाव में उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


प्रशासन व यातायात और परिवहन निगम के प्रयासों के बाद भी दूसरे डिपो के चालक सड़क पर बसें खड़ी करके यात्री भरते हैं। यहां जाम न लगे इसको लेकर डीएम ने सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक दूसरे डिपो की बसों के आने पर रोक लगा दी थी। कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिला लेकिन करीब 20 दिन बाद ही फिर से वही स्थिति है।
रोडवेज बस स्टैंड के आसपास फिर से दूसरे डिपो की बसों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है, जिससे आम राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है। यहां पर रोडवेज के अलावा निजी बसें भी खड़ी होने लगी हैं। रोडवेज से सटे वाटर वर्क्स रोड दिनभर डग्गामार वाहनों के कब्जे में रहती है।
विज्ञापन


दुकानदारों को होती है परेशानी
सड़क पर बस खड़ी करके चालक परिचालक चाय नाश्ता करने लगते हैं, जिससे घंटों जाम लगा रहता है। वहीं पुलिस चौकी है। पुलिस वाले भी इनको वहां से नहीं हटवाते हैं। इससे दुकानदारों को भी काफी परेशानी होती है। दुकानदार प्रेमपाल ने बताया कि दुकान के सामने काफी समय तक बसें खड़ी होने से ग्राहक नहीं आते हैं।

कोट,
- सड़क पर बस खड़ी कर यात्री बैठाने पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी अगर चालक मनमानी कर रहे हैं तो इनको दिखवाता हूं। एक बार फिर हिदायत दी जाएगी। उसके बाद भी नहीं मानतें हैं तो विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। - प्रदीप कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें