फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव के लिए 32 और बसें भेजीं

विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर बसों के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को तीसरे चरण के मतदान में बदायूं डिपो की 32 और बसें रवाना होने के बाद शनिवार को स्थिति और खराब हो गई। यात्रियों को दिन भर बसों के इंतजार में भटकना पड़ा। अब तक निर्वाचन आयोग बदायूं डिपो की 106 बसों को अधिग्रहीत कर चुका है। मंगलवार से कुछ बसों की वापसी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान से ही निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों और फोर्स को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने के लिए परिवहन निगम की बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया था। बदायूं डिपो के बेड़े में 131 बसें निगम की और 37 अनुबंधित हैं। कुल 168 बसों में अब तक निर्वाचन आयोग 106 बसों का अधिग्रहण कर चुका है। इस कारण जिले में विभिन्न रूटों पर सफर मुश्किल हो गया है। लोकल रूटों पर चलने वाली 37 अनुबंधित बसों के भी चुनाव ड्यूटी के जाने के कारण लोकल रूटों पर भी समस्या पैदा हो गई है। शनिवार को भी यात्रियों को बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-बरेली, बदायूं-कासगंज, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-दिल्ली, बदायूं-फर्रखाबाद, बदायूं-आगरा, बदायूं-मथुरा रूट पर बसों का घंटों इतजार करना पड़ रहा है।
बसो के चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि दस मार्च से बसों की वापसी शुरू होगी। इससे पहले शेष बची बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें