भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया इनकार
भाजपा बदायूं के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सिनोद के नाम के शामिल होने के संबंध की सूची उन्हें नहीं मिली है। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने सिनोद शाक्य को प्रदेश कार्य समिति में शामिल होने से साफ इन्कार कर दिया, जबकि उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो सूचियां शेयर की हैं, उनमें बदायूं के पांच नेताओं का नाम प्रदेश कार्य समिति में शामिल दिखाया गया है, इसमें शैलेश पाठक, महेश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र यादव, अशोक भारती के अलावा सिनोद शाक्य भी शामिल है।