दोनों नेताओं के एक साथ आने से शेखपुर सीट की दावेदारी को लेकर चली आ रही प्रतिस्पर्धा के बादल भी छंटते नजर आ रहे हैं। इधर, आबिद रजा ने बताया कि शिवपाल यादव की पहल पर एक हुए हैं। संगठन को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होना भी जरूरी है।
पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने बताया कि समर्थकों के साथ सपा में और पीडीए परिवार में शामिल हुआ हूं, हम लोग समाजवादी पार्टी को, बदायूं को, पीडीए परिवार को मजबूत करने के काम करेंगे।
सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है, इसलिए बदलाव और विकास के लिए सपा के साथ जुड़ रहे हैं। निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।