आरोपी डॉक्टरों को भेजा गया जेल
उनकी शिकायत पर डीएम मनोज कुमार ने महिला के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया और इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। उसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का एक बोर्ड भी गठित किया गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर जेल भेजे जा चुके हैं।
शुक्रवार को शासन से बड़ी कार्रवाई हुई। इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कार्रवाई कराई है। उनके निर्देश पर सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया गया। इसमें उनकी भी घोर लापरवाही मानी गई है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निर्वहन नहीं किया।
संबंधित खबर- UP: हथौड़ी तेज लगने से धंसीं आंखें...दोबारा पोस्टमार्टम ने खोली चोरी, मिले खून के थक्के; अफसरों को गुमराह किया
डिप्टी सीएम ने घटना पर जताई नाराजगी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस घटना को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बदायूं के सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय को पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाह पाया गया। मामले की प्राथमिक जांच के बाद डॉ. प्रदीप को निलंबित करते हुए लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। महिला के शव का प्रथम बार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और अन्य कार्मिकों का विवरण जुटाने के लिए बरेली के अपर निदेशक को निर्देशित किया गया है।