फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक लाख रुपये के लालच में की थी बहनोई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक लाख रुपये के लालच में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी साले के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। अब मामला कोर्ट में चलेगा। पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए पैरवी कर रही है।
विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला निवासी 58 वर्षीय भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता को बेटा टंकी पर काम करता था। वह अपनी पत्नी का दवा दिलाने को दिल्ली चला गया। जिससे सुरेश 29 जुलाई की रात को टंकी पर जा रहे थे। रात करीब 11:00 बजे टंकी के गेट के पास उसका साला धर्मेंद्र गुप्ता वहसां पहले से घात लगाए बैठा था। उसने लकड़ी की फंटी से उनपर हमला कर दिया। पीट-पीटकर उसने बहनोई की हत्या कर दी और शव को छोड़कर चला गया। परिवार के लोगों को जब घटन की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पत्नी शशिवाला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना घटना की छानबीन की तो उसके सगे साले धर्मेंद्र का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसको चार अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना समाप्त करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। अब मामला कोर्ट में चलेगा। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्या में एक ही आरोपी था। उसने अपने बहनोई की हत्या की थी। उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें