फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस साल घटे 10 धान खरीद केंद्र, अब 38 जगहों पर होगी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। इसको लेकर खाद्य एवं रसद विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि किसानों को इस बार कुछ निराशा भी हाथ लगी है, क्योंकि गत वर्ष की अपेक्षा इस साल 10 धान खरीद केंद्र कम कर दिए गए हैं। बीते वर्ष जिले में 48 क्रय केंद्र संचालित थे। इस बार 38 केंद्रों पर ही धान की खरीद होगी।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 38 केंद्रों को चिन्हित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इस बार सामान्य धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
धान खरीद केंद्रों पर किसानों को पारदर्शिता और सुविधा देने के लिए विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था भी लागू की है। पंजीकरण कराने वाले किसान ही केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि किसी भी स्तर पर बिचौलियों या अवैध वसूली जैसी शिकायतें न हों। इधर, किसान संगठन और ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि जिले में धान उत्पादन क्षेत्र काफी बड़ा है, इसलिए क्रय केंद्रों की संख्या में कटौती किसानों को परेशानी में डाल सकती है। यदि जल्द ही नए केंद्र नहीं खोले गए तो खरीद सीजन में किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें