फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन ने दिया धोखा, पहले प्यार से खिलाया खाना, फिर कर दी ये करतूत

Tue, 23 Jul 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शादी के एक सप्ताह बाद दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। सुबह जब ससुरालवालों की नींद टूटी तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
Bride - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता अपने ससुराल वालों को बेहोश करके घर से जेवर और नकदी लेकर भाग गई। परिवार वालों ने उसका बरेली तक पीछा किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और न ही अब शादी कराने वाला मिल रहा है। 
विज्ञापन


ग्राम सरौरिया निवासी अर्जुन की एक सप्ताह पहले बरेली निवासी रानी से मंदिर में शादी हुई थी। अर्जुन के परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात रानी ने खाना बनाया और उसने खाने में नशा करने वाली कोई चीज मिला दी, जिससे उनके परिवारवाले खाना खाकर बेहोश हो गए। जब वह सोमवार सुबह उठे तो घर में दुल्हन नहीं थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

स्टेशन पर पड़ी मिली चप्पल 
घर से सारा माल जेवर और नकदी चोरी हो चुका था। इसके बाद परिवारवालों ने दुल्हन को तलाश करना शुरू कर दिया। उन्हें पता चला कि दुल्हन को शादी में जो चप्पल दी गई थी। उसकी एक चप्पल करेंगी रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली है। इससे परिवार वाले उसे ढूंढते हुए करेंगी स्टेशन पहुंच गए। 

उन्हें शक हुआ कि दुल्हन ट्रेन में सवार होकर बरेली चली गई है। इससे परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। बरेली में जिस व्यक्ति ने अर्जुन की शादी कराई थी। वह अपने घर पर ताला डालकर भाग गया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें