फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी से पहले डांस करते समय दुल्हन को हार्ट अटैक, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। शादी से एक दिन पहले मेहंदी के दौरान डांस करते हुए दुल्हन को हार्ट अटैक पड़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। गमगीन माहौल में शादी वाले दिन उसकी अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बरात आनी थी।
विज्ञापन

इस्लामनगर थानाक्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी इलेक्ट्रीशियन दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद के शिवपुरी निवासी सौरभ पुत्र मदनलाल से तय हुई थी। सोमवार को बरात आनी थी। रविवार रात मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। दीक्षा की सहेलियों ने उसे नाचने के लिए बुला लिया। सहेलियों के साथ ही भाई व परिवार के लोग खुशी में नाचने लगे। रात करीब डेढ़ बजे नाचते-नाचते दीक्षा गिर गई। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसके पेट व सीने में तेज दर्द उठा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इसकी जानकारी दूल्हे के परिवार को दी गई तो ससुराल में भी मातम छा गया है।

-

दिल की थी बीमारी, दिल्ली में हो चुका इलाज



दीक्षा की मौत के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि उसके दिल के वॉल्व कमजोर थे। दिल्ली में उसका इलाज कराया गया था। ठीक होने के बाद ही उसकी शादी करने का फैसला लिया गया। अब शादी से पहले बेटी की अर्थी उठने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें