फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: बंदर के हमले में छत से नीचे गिरा बालक, गई जान, घर में पसरा मातम

Wed, 13 Apr 2022 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के उसावां कस्बे में दस वर्षीय दिलीप घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक एक बंदर आ गया। बच्चा डरकर छत से नीचे आ गिरा। इससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बंदरों के आंतक से एक मासूम की जान चली गई। छत पर घूम रहे बालक पर बंदर ने हमला बोल दिया। इस दौरान बालक छत से नीचे आ गिरा। इससे बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बदायूं के उसावां कस्बे में बुधवार की शाम दस वर्षीय दिलीप अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक एक बंदर आ गया। बंदर को देखकर बच्चा डरकर  नीचे की ओर भागा। भागने की जल्दबाजी में बच्चा पड़ोसी के घर में जीने पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई। परिवार वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल की ओर लेकर दौड़े। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें