उत्तर प्रदेश के बदायूं में बंदरों के आंतक से एक मासूम की जान चली गई। छत पर घूम रहे बालक पर बंदर ने हमला बोल दिया। इस दौरान बालक छत से नीचे आ गिरा। इससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
बदायूं के उसावां कस्बे में बुधवार की शाम दस वर्षीय दिलीप अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक एक बंदर आ गया। बंदर को देखकर बच्चा डरकर नीचे की ओर भागा। भागने की जल्दबाजी में बच्चा पड़ोसी के घर में जीने पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई। परिवार वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल की ओर लेकर दौड़े। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।