फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लापता बुजुर्ग महिला का कुएं में मिला शव

Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
खेमवती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में पांच दिन पहले घर से लकड़ी बीनने निकलीं बुजुर्ग महिला का शव रविवार की सुबह कुएं में पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुएं में गिरने से आईं चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


गांव बेहड़ी गांव निवासी खेमवती (65) पत्नी चिरंजी एक जनवरी की सुबह जंगल से लकड़ियां बीनने के लिए गई थीं। शाम जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला। पिछले पांच दिन से परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह जंगल में एक कुएं के अंदर झांका तो महिला पड़ी हुईं थी। उन्होंने महिला के परिजनों को बुला लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत कुएं में गिरने से हुई है।


30 फिट गहरा है कुआं
जिस कुएं में महिला गिरीं उसकी गहराई 30 फिट है। कुएं में गिरने से महिला के सिर और शहर पर कई चोट आई। सीने पर भी चोट थी। डॉक्टरों की माने तो महिला की मौत कुएं में गिरने के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें