फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बॉबी अकादमी रही प्रथम

विज्ञापन
बदायूं जीलॉट स्कूल में  विजयी टीम बदायूं बॉबी ताइक्वांडो  अकादमी टीम के साथ एसो​सिएशन के पदा​​ध
विज्ञापन
बदायूं। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 18वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को जीलॉट पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें चार वर्गों के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बदायूं बॉबी ताइक्वांडो अकादमी की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

ब्लूमिंग डेल स्कूल की टीम द्वितीय और मेजबान जीलॉट पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि जीती हुई टीमों में से प्रदेशस्तरीय खिलाड़ियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी। चयनित खिलाड़ी 20 नवंबर से बिजनौर में होने वाली प्रदेशस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता, उपाध्यक्ष गिरधारी सिंह राठौर, ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष सौरव रस्तोगी सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी व कोच मौजूद रहे।

बदायूं जीलॉट स्कूल में  विजयी टीम बदायूं बॉबी ताइक्वांडो  अकादमी टीम के साथ एसोसिएशन के पदाध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें