फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले 190 विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
बदायूं के कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर बच्चों के साथ मौजूद  सहायक वन संरक्षक ज्ञान सिंह । स्रोत व
विज्ञापन
बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। सितंबर में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले 190 छात्र-छात्राओं को सहायक वन संरक्षक ज्ञान सिंह ने प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पूर्व सहायक वन संरक्षक ने विद्यालय का भ्रमण कर विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज यादव ने विद्यालय को जनपद का आदर्श विद्यालय बताते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में प्रधानाध्यापक कुंवर सेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें