फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल में 3260 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले में 104 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने चेकिंग की, जबकि आंतरिक सचल दल भी सक्रिय रहा। पहले दिन सुबह की पाली में 3260 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहले दिन जिले में कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदी विषय के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग समेत पुलिस-प्रशानिक अधिकारी दिनभर जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं लगने दी। परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद ही कक्ष में अंदर जाने दिया गया। पहली पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 37894 में से 34634 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3260 गैरहाजिर रहे।

एक छात्र ने भरा था सैन्य विज्ञान विषय, नहीं पहुंचा पेपर देने
पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी और इंटर के सैन्य विज्ञान का पेपर था। जिले में केवल एक ही छात्र ने सैन्य विज्ञान विषय भरा था। इसका सेंटर उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में था, लेकिन वह पेपर देने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


पहले दिन कई परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
बिल्सी। एनए इंटर कॉलेज में सुबह की पहली पाली में 39 और दूसरी पाली में 37, इसी तरह नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में पहली पाली में 28 और दूसरी पाली में 18 और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पहली पाली में 12 और दूसरी पाली में 11 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान एसडीएम महिपाल सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

हाईस्कूल और इंटर में 19-19 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
अलापुर। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में पहले दिन 19-19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नगर के नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज केंद्र व्यवस्थापक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल और इंटर में 19-19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बिसौली में भी कई परीक्षार्थियों ने छोड़ा पेपर
बिसौली। नगर के एमएल इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई, त्रिवेणी इंटर कालेज भटपुरा आदि में दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। आरएसवी इंटर कॉलेज मई बसई के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी परीक्षा में कुल 418 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 385 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर में कुल 373 परीक्षार्थियों में से 304 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
उघैती। माधवराम इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में हाईस्कूल के 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं अनिल मेमोरियल इंटर कॉलेज खितौरा में 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीपी शर्मा इंटर कॉलेज में 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि हंस वाहिनी इंटर कॉलेज में 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

स्कूल प्रबंधन ने नहीं दिया प्रवेश पत्र, डीआईओएस से शिकायत
बदायूं। कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए ब्लॉक जगत के गांव खासपुर निवासी अरमान ने डीआईओएस को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा कि वह गांव के पास एक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह से लगातार पढ़ाई कर रहा है, जबकि कक्षा नौ में उनका एडमिशन कॉलेज प्रबंधन ने दूसरे कॉलेज में करा दिया। इसकी जानकारी उसे नहीं दी गई। बल्कि पढ़ाई अपने यहां पर ही लगातार कराई गई। जब कक्षा नौ का अंकपत्र दिया गया तो उसे इसकी जानकारी हुई। उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने उस कॉलेज से खुद को संबद्ध बताते हुए पढ़ाई को जारी रखवाया। उसके बाद में कक्षा 10 की पढ़ाई भी लगातार उनके यहां पर की, साथ ही हाईस्कूल की फीस भी उनके पास जमा कर दी, लेकिन जब प्रवेश पत्र लेने के लिए पहुंचा तो कॉलेज प्रबंधन प्रवेश पत्र को लेकर आनाकानी करने लगे। जब बुधवार को शिकायत करने वह अधिकारियों के पास पहुंचा तो कॉलेज स्टाफ ने उसको प्रवेश पत्र देने के नाम पर वापस बुला लिया, लेकिन उसको बृहस्पतिवार सुबह भी प्रवेश पत्र नहीं दिया। इसकी वजह से वह यूपी बोर्ड की परीक्षा देने से वंचित हो गया। संवाद

कक्षों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश
फोटो- 40
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दोपहर की पाली में शहर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज के कक्षों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बनाए गए जिला नोडल अधिकारी मुन्ने अली ने भी परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें