फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर आप भी बन सकते हैं महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रक्तदान कर आप भी महादानी बन सकते हैं। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार (एक अक्तूबर) को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की तरह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम दीपा रंजन शिविर का शुभारंभ करेंगी। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम समेत कई और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

रक्त के अभाव में किसी के जीवन की डोर न टूटे इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन हर वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस और स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है। इससे आवश्यकता पड़ने पर रोगी को विभिन्न प्रकार के ग्रुप का ब्लड जिला अस्पताल में ही आसानी से उपलब्ध हो सके और रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी शिवम रस्तोगी ने बताया कि रक्तदान महादान मूलमंत्र को अपनाकर सभी लोगों को परोपकार करना चाहिए। रक्तदान करने वालों की कई स्वास्थ्य जांचें भी मुफ्त में ही हो जाती हैं। इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

-
इन नियमों का करें पालन-
- बिना मास्क लगाए न आएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, भीड़भाड़ लगाने से बचें।
- खाली पेट रक्तदान न करें।
- रक्तदान से पहले पर्याप्त नींद और आराम करें।
- दरवाजे, खिड़कियां और ब्लड बैंक का अन्य सामान न छुएं।
-
यह लोग कर सकते हैं रक्तदान
- कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक होने के 28 दिन बाद।
- कोरोना से बचाव का टीका लगने के 14 दिन के बाद में।
- 18 से 60 साल के स्वस्थ महिला और पुरुष।
- रक्तदान करने वाले का वजन 45 किलो से अधिक हो।
- डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड के ठीक होने के छह महीने के बाद।
-
कई संगठनों ने की रक्तदान की अपील
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, भारतीय चिकित्सा परिषद, पंजाबी सेवा समिति, भाजपा युवा मोर्चा, समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, यूपी हेल्थ मेडिकल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह आदि ने अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें