फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली, बाल-बाल बचे ईंट भट्ठे के मजदूर; लोग आश्चर्यचकित

Sun, 23 Nov 2025 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार सुबह एक ईंट भट्ठे पर आसमान से बर्फ की सिल्ली गिरने का दावा किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस भी बर्फ की टुकड़ों को देखकर हैरान रह गई।  
विज्ञापन
मजदूरों का दावा- आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के बिल्सी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच अचानक आसमान से बड़ी बर्फ की सिल्ली आकर गिरी। घटना मोहल्ला नंबर 8 स्थित बाबा ईंट भट्ठे की है। बर्फ की सिल्ली के तेज धमाके के साथ जमीन पर गिरने से आसपास काम कर रहे मजदूर घबरा गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद हर कोई शख्स आश्चर्यचकित रह गया। 

विज्ञापन


दिधोनी निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुबह लगभग नौ बजे ईंट पाथने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बर्फ की सिल्ली आसमान से गिरकर उनके पास आ गिरी। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मजदूर नंदनी, सोमेंद्र, काजल, पूनम और संगीता चंद इंच की दूरी से बच गए।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में मौलाना तौकीर के करीबी के शोरूम पर कार्रवाई फिर शुरू, पोकलेन मशीन से तोड़ा जा रहा तीन मंजिला भवन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ 
धमाके की आवाज सुनकर भट्टे के आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते बर्फ की सिल्ली को देखने के लिए क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि बर्फ का टुकड़ा आसमान से काफी तेजी के साथ नीचे गिरा और जमीन पर गिरते ही चकनाचूर हो गया। उसके टुकड़े कुछ दूर तक जा गिरे।

बर्फ की सिल्ली गिरने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि बर्फ की सिल्ली आसमान से गिरी है, जबकि घटना की वजह को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें