फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली विधायक के फर्जी  लेटर हेड समेत एक दबोचा

Wed, 03 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
FRAUD - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुद को विधायक का पीए बताकर अफसरों को हड़काता था
विज्ञापन

विधायक कुशाग्र सागर ने की थी मामले की शिकायत
 सदर कोतवाली पुलिस ने बिसौली से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल कर अफसरों को हड़काने वाले कौसर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाखड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बारे में पिछले दिनों विधायक कुशाग्र सागर ने शिकायत की थी।
शहर के मोहल्ला कबूलपुरा का रहने वाला कौसर पूर्व सपा नेता है। उसने बिसौली से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के फर्जी लेटर हेड छपवा लिए थे। इन पर विधायक के फर्जी साइन और फर्जी सीरीज नंबर थे। कौसर खुद को विधायक का पीए बताकर अधिकारियों पर रौब गांठता था। इस बारे में विधायक कुशाग्र सागर को पता लगा। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद सदर कोतवाली लोकेंद्र सिंह ने कौसर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। बुधवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया। कौसर के पास से विधायक के फर्जी लेटर हेड बरामद किए गए। मामले में पड़ताल की जा रही है। कौसर के खिलाफ धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरोपी से विधायक के फर्जी लेटर हेड बरामद हुए हैं। इन पर विधायक के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। सीरीज नंबर भी फर्जी पड़ा हुआ है। आरोपी कौसर पूर्व सपा नेता है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-लोकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें