फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो सौ रुपये रिश्वत लेना पड़ा भारी, बिसौली ब्लॉक के सह प्रधान सहायक निलंबित

Wed, 23 Oct 2024 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिसौली ब्लॉक में तैनात उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक ने एक व्यक्ति से दो सौ रुपये रिश्वत ली। इसका वीडियो वायरल होने पर डीडीओ ने सह प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
सह प्रधान सहायक का रुपये लेते वीडियो हुआ था वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के ब्लॉक बिसौली में तैनात सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद का रुपये लगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसका संज्ञान लेते हुए डीडीओ ने उनको निलंबित कर दिया है। साथ ही उनको ब्लॉक उसावां में संबंद्ध कर दिया है। 

विज्ञापन


बिसौली ब्लॉक में तैनात उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद की ओर से एक व्यक्ति से रुपये की मांग की गई। इस पर संबंधित व्यक्ति की ओर से सह प्रधान सहायक को दो सौ रुपये दिए गए। उक्त व्यक्ति ने ही रुपये देते वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन

जांच में हुई रुपये लेने की पुष्टि 
जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने इसकी जांच खंड विकास अधिकारी बिसौली से इसकी जांच कराई। इसमें उन्होंने रुपये लिए जाने की पुष्टि की। इस पर जिला विकास अधिकारी ने उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया। इसकी जांच के लिए खंड विकास अधिकारी जगत को दी गई है।

जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद के रुपये लिए जाने की बात सही पाई गई है। इस पर उनको निलंबित कर दिया है। साथ ही निर्देशित किया है कि मानव संपदा पोर्टल पर भी यह डाटा फीड किया जाए।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें