फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, औषधि निरीक्षक ने कराया सील

Wed, 23 Oct 2024 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में शहर से लेकर गांवों तक कई मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। इनमें कुछ मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहे हैं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बघौली में ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। 
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर में जांच करती औषधि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बघौली में एक मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक लवकुश कुमार ने टीम के साथ बुधवार को छापा मारा। जांच में सामने आया कि बिना लाइसेंस के ही यह मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। इसे सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बुधवार को औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ गांव सराह बघौली पहुंचे। उन्होंने यहां आर्यन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। टीम ने दवाओं के साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। अब उसके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

डीफार्मा की डिग्री मिली, लाइसेंस नहीं 
औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि आकाश नाम का व्यक्ति मेडिकल स्टोर को संचालित कर रहा था। उसके पास डीफार्मा की डिग्री तो मिली लेकिन लाइसेंस नहीं पाया गया। विभाग में आज तक कोई आवेदन भी नहीं किया गया। मेडिकल स्टोर को सील करा दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 
बीते दिनों शहर में एक ही लाइसेंस पर तीन मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे थे। औषधि विभाग की टीम के छापे में इसका खुलासा हुआ था। तीन मेडिकल स्टोरों को सील करा दिया गया था। इसके बाद म्याऊं में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर का गोदाम पकड़ा गया। अब गांव सराह बघौली में कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें