फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। खेत पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हओ गया। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव घटपुरी के रहने वाले धर्मपाल 40 पुत्र रामस्वरूप व संजू 30 बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे बरेली बदायूं हाईवे निकट गांव मलगांव काली मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में धर्मपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि संजू को भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई है। दूसरे का उपचार चल रहा है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें