फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईस्कूल में बढ़े, इंटरमीडिएट में घट गए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले से इस बार कुल 67,030 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। हाईस्कूल स्तर पर विद्यार्थियों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ी है, जबकि इंटरमीडिएट में कम हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि दसवीं के बाद काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ देते हैं। इसका असर दिखता है। आने वाले सत्र में इंटर स्तर पर नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षिक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव पढ़ाई में बाधा न बने।

क्या बोले विशेषज्ञ
-राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सीपी सिंह का मानना है कि इंटर में छात्रों की संख्या घटने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। परिवारों की आर्थिक स्थिति अक्सर बच्चों को आगे की पढ़ाई से रोक देती है। इसके अलावा, दसवीं के बाद कुछ विद्यार्थी व्यावसायिक कोर्स, आईटीआई या अन्य कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की ओर रुख कर लेते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में इस बार ट्रांसफर भी हुए थे। उसका भी इस पर असर रहा हाेगा।
विज्ञापन

-
वर्ष 2025 में यह रही संख्या
हाईस्कूल
छात्र-21,178
छात्राएं-14,656
इंटरमीडिएट
छात्र-19,686

छात्राएं-12,327

-
वर्ष 2026 के लिए यह हुए नामांकन
हाईस्कूल

छात्र-22,145

छात्राएं-15,220

इंटरमीडिएट

छात्र-17,932

छात्राएं-11,733
-
वर्जन-
इस बार इंटरमीडिएट में जो संख्या में कमी आयी है। अगले सत्र में इस ओर विशेष प्रयास किया जाएगा, ताकि इंटर के साथ-साथ ही हाईस्कूल में भी छात्र-छात्राओं की संख्या और बढ़ सके। - लालजी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें