फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
आशीष फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र में गढ़िया हरदोपट्टी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से मामूरगंज के आशीष की मौत हो गई। जबकि गांव के पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मामूरगंज निवासी आशीष (30) और उनके गांव के पवन (26) मंगलवार को अपनी ससुराल उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सांड़ी गए थे। दोनों मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में गढ़िया हरदोपट्टी के नजदीक उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन के गंभीर चोटें आईं।
उस दौरान कुछ वाहन सवार लोग उधर से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल पवन को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। आशीष के शव को उस समय मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बुधवार दोपहर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। आशीष दो भाइयों में बड़े थे। करीब पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें