फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्लेड लगे तारों में उलझी बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 29 Dec 2025 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
खेत में ब्लेड लगी तारों की चपेट में आकर घायल युवक। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। खेत के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ब्लेड वाले तारों से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से सहसवान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
विज्ञापन

मुजरिया के गांव परमू निवासी राजकुमार पुत्र लालमन और आशाराम पुत्र मनसुख गांव सिरकी दममू से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रविवार शाम के समय चौहानपुर और इस्माइलपुर मेमडी के बीच पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक खेत में लगे ब्लेड वाले तारों से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक तारों में उलझकर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो राजकुमार गंभीर हालत में एक ओर पड़ा था, जबकि आशाराम भी चोटिल था।
तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सहसवान सीएचसी पहुंचाया गया, जहां राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, घायलों के परिजनों ने खेत मालिक पर खेत के चारों ओर अवैध रूप से ब्लेड वाले तार लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से अवैध रूप से लगाए गए ब्लेड वाले तारों को तत्काल हटवाने तथा जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें