फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीलगाय से टकराई बाइक, सास की मौत, दामाद की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं/उसावां। म्याऊं-हजरतपुर मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास सोमवार की शाम बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला का दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपला निवासी नन्ही देवी (50) पत्नी आर्येंद्र सिंह रविवार को कछला से गंगाजल लेकर आई थीं। उन्होंने पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद वह उसावां थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी अपने दामाद सूर्य प्रताप पुत्र बबलू सिंह के घर रुक गई थीं।
सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे सूर्य प्रताप बाइक से अपनी सास नन्ही देवी को उनके हजरतपुर थाना क्षेत्र गांव पिपला छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान म्याऊं-हजरतपुर मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास अचानक खेत से नीलगाय निकलकर बाइक के सामने आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान राजनीतिक कार्यक्रम से लौट रहे दातागंज के ब्लॉक प्रमुख अत्येंद्र विक्रम सिंह की नजर सड़क पर घायल पड़े सास-दामाद पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रोककर दोनों घायलों को निजी वाहन से म्याऊं पीएचसी पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान सास नन्हीं देवी की मृत्यु हो गई, घायल दामाद का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि नीलगाय से टकराने पर हादसा हुआ था। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें