फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने गए युवक की करंट की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
राजू फाइल फोटो
विज्ञापन
उसहैत। कांवड़ यात्रा की तैयारी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने गए युवक की नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है ट्रॉली निकालने के लिए युवक डंडे से तार ऊपर कर रहा था। बताया जाता है कि डंडा गीला होने से उसमें करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अहमद नगर बछौरा गांव निवासी राजू (30) पुत्र कुंवरपाल रविवार शाम कांवड़ यात्रा की तैयारी के सिलसिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने गांव मुगर्रा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। राजू ने डंडे की मदद से तारों को ऊपर करने का प्रयास किया। इस दौरान वह डंडा गीला होने की वजह से करंट की चपेट में आ गया।
तेज झटका लगने से मौके पर बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। ग्रामीण ने बताया कि राजू की पत्नी की भी कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपने पीछे तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। बिजली के तार को ऊपर करने के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवक कांवड़िया नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें