फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मुजफ्फरनगर के दरोगा की मौत

Fri, 25 Mar 2022 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सथरा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर दरोगा की मौत हो गई। सतेंद्र सिंह एटा जिले के निवासी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में उसहैत थाना क्षेत्र में सथरा पुल के नजदीक शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर मुजफ्फरनगर में तैनात 50 वर्षीय दरोगा सतेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। सतेंद्र सिंह यादव मूल रूप से एटा जिले में जैथरा थाना क्षेत्र के गांव दाड़ीनगला के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ जिले में कैल्सा तिराहे के नजदीक रह रहा है।

विज्ञापन


जबकि सतेंद्र सिंह यादव मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी थाने में तैनात थे। उन्होंने बदायूं में तैनाती के दौरान उसावां थाना क्षेत्र में कुछ जमीन खरीदी थी। तब से वह अक्सर जमीन को देखने आते थे। शुक्रवार रात भी वह बाइक से उसावां जा रहे थे। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे।

उनकी बाइक सथरा पुल के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रही यूकेलिप्टिस भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें