फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सराफा बाजार में हुआ भरत मिलाप

विज्ञापन
सराफा बाजार में श्री राम की आरती और पूजन करते व्यापारी। स्रोत आयोजक - फोटो : ARchive
विज्ञापन
बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार की शाम सराफा बाजार में भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर पूरा सराफा बाजार अयोध्या जैसा सजाया गया। व्यापारियों की ओर से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

शाम को गांधी ग्राउंड से श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान रथ पर सवार होकर सराफा बाजार पहुंचे। बाजार में पहुंचते ही व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। राम के आगमन की सूचना पाकर भरत और शत्रुघ्न दौड़े चले आए और श्रीराम के चरणों में गिर पड़े। चारों भाइयों के मिलन के दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया।
व्यापारियों की ओर से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान बाजार में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि भरत मिलाप भारतीय संस्कृति में त्याग और प्रेम का प्रतीक है। भरत ने अयोध्या का राजपाट ठुकरा कर भाई के प्रति प्रेम को सर्वोपरि रखा। यही संदेश समाज को जोड़ता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन





राम के वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण



बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित मेला ग्राउंड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में मंगलवार रात अयोध्या के राजा दशरथ के मरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। राजा दशरथ के मरण का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। संवाद

पिंडौल में रामलीला का मंचन 24 से



बिल्सी। ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला कमेटी के मंत्री सोवरन सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन 24 अक्तूबर से दो नवंबर तक होगा। वहीं भगवान श्रीराम की बरात 27 नवंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन घनश्याम पांडे की पार्टी श्री दाऊ दयाल रासलीला एवं रामलीला मंडल, मथुरा द्वारा किया जाएगा। कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र के जीवन पर आधारित विभिन्न पावन लीलाओं का प्रति रात मंचन करेंगे। रामलीला का आयोजन रात आठ बजे से शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें