फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक तरफा प्यार में हुई युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। थाना हजरतपुर क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या युवती से एक तरफा प्यार के चलते हुई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले रखा है। उससे पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा जरूर दर्ज कर लिया है, लेकिन वह अब भी हत्या व आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।
विज्ञापन


हजरतपुर में गढ़ी और मलूकपुर गांव बराबर-बराबर हैं। मलूकपुर ग्राम पंचायत गढ़ी का मझरा है। गढ़ी निवासी नरेंद्र यादव मलूकपुर क्षेत्र की एक युवती से एक तरफा प्यार करता था। वह पिछले दो साल से युवती को परेशान कर रहा था। युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत कई बार युवक के परिजनों से की।
बावजूद इसके युवक सुधरने के लिए तैयार नहीं था। मजबूर होकर परिजनों ने युवती को उसके ताऊ के पास बदायूं भेज दिया। युवती 14 दिन से वहीं रह रही है। घटना के बाद पुलिस ने पिता की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन



हत्या नहीं आत्महत्या मान रही पुलिस
पुलिस इस मामले को हत्या मानने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस का मानना है कि नरेंद्र यादव युवती के घर गया। जब युवती घर पर नहीं मिली तो उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव के पास से ही एक तमंचा बरामद किया है। तमंचे में कारतूस भी फंसा हुआ था। गोली सीधे हाथ से सीने की तरफ मारी गई है।


एक साल पहले जबरन युवती को दे आया था अंगूठी
युवक दबंगई दिखाते हुए एक साल पहले जबरन युवती के घर जाकर एक अंगूठी दे आया था, जबकि युवती और उसके परिवार के लोग मना कर रहे थे। इसके बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और उस अंगूठी को लौटाया। इसके बाद भी वह लगातार युवती को आते-जाते परेशान कर रहा था। मजबूर होकर परिजनों को उसे बदायूं भेजना पड़ा।

अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।- केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें