फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर बुजुर्ग में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
बिल्सी के दिधौनी में कथा सुनातीं ममता शाक्य। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गंजडुंडवारा से पधारीं कथावाचक ममता शाक्य ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। वहीं रायपुर बुजुर्ग गांव में कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू की गई।
विज्ञापन

भागवत कथा में ममता शाक्य ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। भगवान विष्णु ने अब तक 12 अवतारों को धारण किया है। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था। उन्होंने गीता का उपदेश देकर हमें कर्मयोग का ज्ञान सिखाया।
इस मौके पर रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल, संजीव कुमार, विनोद कुमार व ज्योति रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में बुधवार को शुरू हुई भागवत कथा के पहले दिन यहां महिलाओं ने गांव में पीत वस्त्र धारण कलश यात्रा निकाली। इसका गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें