फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुपर इंडियन को 72 रनों से हराकर जीती बेहटा चैलेंजर्स

विज्ञापन
अनुभव को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा चैलेंजर्स और सुपर इंडियन टीम के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में बेहटा चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर इंडियन टीम को 72 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंद्रपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभव कुमार ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए, जबकि गौरव ने 34 रन और कप्तान चंद्रपाल उर्फ चंदू ने 23 रनों की उपयोगी पारी खेली। यशपाल 4 रन बनाकर आउट हुए।
सुपर इंडियन की ओर से गेंदबाजी में संजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं डब्लू ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि ध्रुव और सनी को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडियन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 10 ओवर में मात्र 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शनि ने 11 रन, विशाल ने 7 रन और नवी ने 4 रन बनाए, जबकि अंशुल खाता भी नहीं खोल सके।
बेहटा चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में दीपांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। यशपाल ने 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान चंदू और विशाल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
बेहटा चैलेंजर्स के खिलाड़ी अनुभव को शानदार 45 रनों की पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, ठाकुरदास कोहली, गोपालपुरी, इशु मिश्रा, समोदपुरी, भूरे सैफी, सुमित गुप्ता, उमेश मौर्य, महेश मौर्या, नीरेश पुरी, जय कृष्ण गुप्ता, ध्यान चंद मौर्य, बबलू पूरी, विकास गुप्ता, सचिन शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें